बीकानेर में पार्षदों का प्रदेश मंत्री के सामने फूटा गुस्सा, बोले- यहां कितने हैं महापौर, राजनीतिक गलियारों में बना चर्चा का विषय

बीकानेर में पार्षदों का प्रदेश मंत्री के सामने फूटा गुस्सा, बोले- यहां कितने हैं महापौर, राजनीतिक गलियारों में बना चर्चा का विषय

खुलासा न्यूज, बीकानेर। प्रदेश भाजपा व कांग्रेस में चल रही गुटबंदी का असर कहीं ना कहीं अब बीकानेर में भी देखने को मिल रहा है। यहां जहां कांग्रेस नेता अपने चहेतों की नियुक्तियों को लेकर जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं भाजपा में भी आक्रोश कम नजर नहीं आ रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण शनिवार को प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनिया के सामने देखने को मिला। अपने आप को अनुशासित कहने वाली भाजपा के पार्षद अपने ही महापौर के खिलाफ नाराज नजर आए और पदेश मंत्री के समक्ष जमकर शिकायतें दर्ज की। भाजपा के वरिष्ठ नेता के नजदीकी पार्षद ने तो यहां तक कह डाला कि निगम में आखिर कितने महापौर है। भाजपा पार्षदों को नाली, लाईट, प्रकाश व्यवस्था तक सीमित कर रखा है। अगर आज अविश्वास प्रस्ताव की बात आए तो भाजपा बोर्ड महापौर के खिलाफ खड़ा नजर आएगा। यहीं नहीं एक पार्षद ने अपनी भड़ास निकालते हुए संगठन पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि बंदूक पुरानी है, लेकिन चेहरा ही नया है। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में पार्षद के यह बोल बच्चन काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ पार्षदों ने तो संगठन व नियुक्तियों में विधानसभा पश्चिम की उपेक्षा पर भी जमकर भड़ास निकाली। बीकानेर के 41 डिग्री के इस तापामान के दौर में रविवार को आयोजित होने वाली भाजपा की मीटिंग से यह गर्मी क्या गुल खिलायेगी यह अब चर्चा का विषय बन गया है।

निगम में फिर इतिहास दोहराने की और भाजपा
नगर परिषद या नगर निगम में जब जब भाजपा का बोर्ड बना है, तब तब पदासिन सभापति व महापौर को अपनों का ही सामाना करना पड़ा है। वर्तमान जिलाध्यक्ष को तो अपनों की नाराजगी के चलते पद से हाथ धोना पड़ा था वहीं पिछला भाजपा बोर्ड भी अपनों से ही नूराकुश्ती में निकल गया। अब ऐसा ही हश्र इस समय देखने को मिल रहा है। जब अंदर ही अंदर महापौर के खिलाफ उनके खुद के पार्षद विरोध कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है। ऐसे कई मौकों पर अंदरूनी विरोध संगठन में भी दर्ज करवा चुके है और आज भी ऐसा ही नजारा पूनिया की बैठक में देखने को मिला।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |