बीकानेर- देर रात जबरन घर में घुसकर चाकू की नोक पर किया गैंगरेप, पुलिस ने दबोचा

बीकानेर- देर रात जबरन घर में घुसकर चाकू की नोक पर किया गैंगरेप, पुलिस ने दबोचा

खुलासा न्यूज, बीकानेर । नोखा में चार जुलाई को एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके घर में जबरन घुसकर गैंगरेप किया गया है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नोखा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस युवक के हाथ में भी चोट आई हुई है।

महिला का आरोप था कि उसका पति बाहर गया हुआ था और वो बच्चे के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान भोमाराम नायक व दो अन्य युवक उसके कमरे में जबरन घुसे आए। इनके पास चाकू था। आते ही भोमाराम ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद दो अन्य व्यक्तियों ने भी दुष्कर्म किया। रात करीब साढ़े बारह बजे पति घर में आए तो ये सभी भाग गए। मामले की जांच वृत्ताधिकारी नोखा नेमसिंह को सौंपी गई। बाद में नोखा थानाधिकारी इश्वर प्रसाद के नेतृत्व में बनी अीम ने भोमाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दो की तलाश जारी है। इस मामले में सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह, हेड कांस्टेबल बलवान सिंह और कांस्टेबल सुशीला की भूमिका रही।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |