गर्ल फ्रेंड के लिए सरहद पार कर आया पाकिस्तानी, तारबंदी तोड़कर घुसते समय रोका, लेकिन वह रुका नहीं - Khulasa Online गर्ल फ्रेंड के लिए सरहद पार कर आया पाकिस्तानी, तारबंदी तोड़कर घुसते समय रोका, लेकिन वह रुका नहीं - Khulasa Online

गर्ल फ्रेंड के लिए सरहद पार कर आया पाकिस्तानी, तारबंदी तोड़कर घुसते समय रोका, लेकिन वह रुका नहीं

भारतीय लड़की के इश्क में पागल एक पाकिस्तानी युवक अंतरराष्ट्रीय सीमा लांघ गया। उसे BSF ने रोका भी, पर माना नहीं। भारतीय सीमा में घुसने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया है कि सोशल मीडिया पर उससे एक लड़की से प्यार हुआ है। उसी से मिलने वह भारत आया है। शनिवार को श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ इलाके से यह युवक गिरफ्तार किया गया है। BSF को पाकिस्तानी जासूस होने का शक है।

सूत्रों की मानें तो पूछताछ में युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर मुंबई की लड़की से जान-पहचान हुई है। इसी बीच, दोनों एक-दूसरे से खूब बातें भी करने लगे। उससे मिलने की आस में वह पाकिस्तान के बहावलपुर से बॉर्डर पार कर भारत के अनूपगढ़ इलाके में आ गया। खुफिया एजेंसियां उससे सख्ती से पूछताछ कर रही हैं। युवक के कहानी पर एजेंसियों को भरोसा नहीं हो रहा।

युवक पाकिस्तान के बहावलपुर का रहने वाला
BSF सूत्रों के अनुसार युवक का नाम मोहम्मद अहमर है तथा वह पाकिस्तान के बहावलपुर इलाके का रहने वाला है। बीएसएफ के अधिकृत सूत्रों ने युवक के भारत में किसी से संपर्क होने की भी पुष्टि की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26