55 वर्षीय युवक को लड़की की फ्रेड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा महंगा, अश्लील वीडियों भेजकर किया ब्लेकमेल - Khulasa Online 55 वर्षीय युवक को लड़की की फ्रेड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा महंगा, अश्लील वीडियों भेजकर किया ब्लेकमेल - Khulasa Online

55 वर्षीय युवक को लड़की की फ्रेड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा महंगा, अश्लील वीडियों भेजकर किया ब्लेकमेल

बीकानेर। फेसबुक पर किसी लड़की की फ्रेड रिक्वेस्ट आ जाये और हम स्वीकार न करे ऐसा कभी हो ही नहीं सकता है लेकिन कभी कभी यह रिक्वेस्ट भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला नयाशहर थाने में दर्ज हुआ है जिसमें परिवादी
उस्तो की बारी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने लड़की के नाम से उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उसके बाद उसने फेसबुक के जरिये उसके मोबाइल नंबर प्राप्त कर उसके वाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजे। वीडियो भेजने के बाद उक्त व्यक्ति ने परिवादी से 21 हजार रुपए की मांग की और एक अन्य नंबर से दिल्ली में क्राइम ब्रांच का अधिकारी होना बताकर वे रुपए उसको देने को कहा। परिवादी ने बताया कि रुपए नहीं देने पर उसने अश्लील क्लीप के जरिये फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति के िखलाफ धारा 419, 384, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच एसआई देवेन्द्र सोनी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26