
नोखा में करंट की चपेट में आने से 4 जने झुलसे





खुलासा न्यूज बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से चार जने चपेट में आ गये जिसमें एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी के अनुसार नोखा के थावरियां गांव के पास हुई घटना में मोहन सिंह, रेवंतराम, भीखराम और कमल सिंह करंट की चपेट में आने से झुलस गये। जिसमें कमल सिंह की उम्र 14 साल ही बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर के आसपास काम करते हुए ये चपेट में आए हैं। हालांकि लाइन पहले बंद थी, इसलिए इनकी जान बच गई। अगर लाइन जारी रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ये 33 केवी की लाइन है और यहां ट्रांसफार्मर के साथ छेड़छाड़ करना खतरनाक है। इसके बाद भी यह यहां काम क्यों और किसकी इजाजत से कर रहे थे,।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |