
बीकानेर आईजी ने 4 और एसआई को किया पुलिस सेवा से बर्खास्त





बीकानेर आईजी ने 4 और एसआई को किया पुलिस सेवा से बर्खास्त
बीकानेर। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर एक्शन जारी है। इसको लेकर बीकानेर आईजी एक्शन में है। लगातार आईजी बीकानेर इसको लेकर कार्रवाई कर रहे है। बीते दिनों भी आईजी ओमप्रकाश पासवान ने दो एसआई को सेवा से बर्खास्त किया था। जिसके बाद आज शुक्रवार को एक बार फिर एसआई को बर्खास्त किया गया है। पेपर लीक के मामले में बीकानेर आईजी ने बड़े आदेश दिए है। बीकानेर आईजी ने आदेश देते हुए चार और एसआई को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया है। आईजी ओमप्रकाश पासवान ने मनीष,जयराज सिंह,अंकिता और मनीषा को बर्खास्त किया है। इन चारों को श्रीगंगानगर जिला आवंटित किया गया था। बीकानेर आईजी अब तक एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के मामले में 6 एसआई को बर्खास्त कर चुके हैं।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |