
सांप काटने से 35 वर्षीय महिला की मौत





सांप काटने से 35 वर्षीय महिला की मौत
बीकानेर। क्षेत्र के गांव कितासर भाटियान में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई है। 35 वर्षीय भानीराम पुत्र जालुराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी मूली देवी को 18 जुलाई की शाम अपनी ढाणी में कार्य करते हुए सांप ने काट लिया। परिवादी के भाई प्रभुराम सहित परिजनों ने उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह परिवादी सिरोही से पीबीएम अस्पताल पहुंचा। यहां उसे ईलाज के दौरान उसकी पत्नी की मृत्यु हो जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को सौंप दी गई है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |