Gold Silver

बस स्टैंड पर 15 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार तलाशी में 31 हजार रुपए भी मिले

श्रीगंगानगर। जिले के रावला में पुलिस ने पुडिय़ा में गांजा बेचते हुए बुजुर्ग को गिरफ्तार किया। पुलिस को कस्बे में गांजा बेचने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर दबिश दी तो आरोपी के पास गांजा और बिक्री की राशि दोनों बरामद हो गए।
पुलिस को मिली थी गांजा बिकने की जानकारी
पुलिस को रावला इलाके में गांजा बिकने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया। जिस व्यक्ति के पास गांजा होने की जानकारी थी। उस पर कुछ देर तक नजर रखी। जैसी ही शक पुख्ता हुआ तो उसे धर दबोचा। तलाशी ली तो उसके पास पुडिय़ा में पंद्रह ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी पुखराम (60) पुत्र मालाराम रावला वार्ड चार का रहने वाला है।
सीआई आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी के पास पंद्रह ग्राम गांजे के अलावा 31060 रुपए बरामद हुए हैं। ये रुपए उसे इलाके में गांजे की बिक्री से मिले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी इलाके में घूम-घूमकर गांजा बेचता है। वह यह गांजा कहां से लाया, इसके बारे में अभी पूछताछ की जा रही है। सीआई सिंह ने बताया कि अभी उससे नशे के मुख्य सप्लायर के बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

Join Whatsapp 26