Gold Silver

31/08/22 : लूणकरणसर इलाक़े से जुड़ी दो महत्वपूर्ण खबरें एक नज़र में जानिए

खुलासा न्यूज़ लूणकरणसर बीकानेर संवाददाता लोकेश कुमार बोहरा। लूणकरणसर टेंट यूनियन के अध्यक्ष व्यवसायी सुशील बोथरा का ग्राम विकास अधिकारी यूनियन द्वारा अभिनंदन।
ग्राम विकास अधिकारी संघ के राजस्थान में चल रहे धरने के पांचवें दिन लूणकरणसर उपशाखा में व्यवसायी सुशील बोथरा ( टेंट एसोसिएशन अध्यक्ष,लूणकरणसर) का ग्राम विकास अधिकारी यूनियन के धरना स्थल पर साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया
ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सारण ने बताया कि धरना स्थल पर इनकी सुविधाएं बहुत ही सराहनीय रही अतः समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ब्लॉक धरना स्थल पर धरने के अंतिम दिन सुशील जी बोथरा का अभिनंदन किया गया, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी गणेशी लाल ,मोहरसिंह प्रदीप बिश्नोई ,मनीष गोदारा, मनदीप सिंह व अन्य ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

खुलासा न्यूज लूणकरणसर बीकानेर संवाददाता लोकेश कुमार बोहरा। लूणकरणसर व्यापार मंडल गणेश मंदिर में लगा जागरण। 10,000 से भी ऊपर लोगों ने ली प्रसादी। 2 साल बाद जागरण लगा मेले में बाहर से आए कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया भजनों से। शुरुआत में भगवान गणेश की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा राम जाखड़ मंडी सचिव शर्मा थाना अधिकारी लूणकरणसर चंद्रजीत सिंह भाटी गणेश मंदिर अध्यक्ष गर्ग जिला परिषद प्रतिनिधि मंडी व्यापारी राजा राम धतरवाल गोटा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिराम लेगा के पुत्र ओम पारीक पंडित मदन लाल बाबूलाल मोदी थे। दोपहर में प्रसादी कार्यक्रम था जिसमें मंडी व्यापारी अपने हाथों से भोजन करा रहे थे दर्शनार्थियों को साथ में उपखंड अधिकारी संजीव वर्मा तहसीलदार रामनाथ शर्मा व्यापार मंडल व्यवस्था की सराहना की बीरबल जाखड़ जीतू गोदारा राजा राम धतरवाल बनवारी गोदारा पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीराम लेगा रामअवतार सारस्वत बाबूलाल दूगड़ रामप्रताप धतरवाल लंम्पी रोग के लिए आर्थिक सहयोग के लिए अधिकारियों ने धन्यवाद दिया। मंदिर पुजारी प्रेम की व्यवस्था की सराहना की।

Join Whatsapp 26