Gold Silver

रसोई गैस के तीन महीनो मे बढे 300 रूपये

 

जयपुर। प्रदेश में इस समय पेट्रोल—डीजल और घरेलू गैस के दाम अब तक के उच्च्तम स्तर पर हैं। घरेलू गैस सिलेंडर अब 900 रुपए के पार पहुंच गया है। स्थिति ऐसी है कि इस बार दीपावली से पहले रसोई पर महंगाई ने कब्जा कर लिया है। मध्यमवर्गीय परिवारों के महंगाई के कारण गड़बड़ाए बजट पर सिलेंडर की बढ़ती कीमतों की भी मार पड़ी है। 10 महीने में ही यह 300 रुपए महंगा हो गया है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर किसी तरह से रसोई का बजट संतुलित करने पर अगले महीने ही दाम फिर बढ़ रहे हैं। आगामी दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका से ऐसे परिवारों की चिंता और बढ़ गई है।

रसोई से दूर हुए पकवान, महंगे सिलेंडर ने बांधे हाथ

हर महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। कंपनियों ने इसी महीने 6 अक्टूबर को फिर से सिलेंडर पर 15 रुपए बढ़ाए। इस स्थिति में दीपावली के त्योहार के लिए गृहिणियां कई तरह के पकवान बनाना चाहती हैं, लेकिन महंगे सिलेेडर ने उनके हाथ बांध दिए हैं। अब कम से कम खर्च में कैसे रसोई चलाएं यही उनकी प्राथमिकता में है।

ट्रेंड आया तो गृहणियां और एजेंसी सचांलक सहमे

घरेलू गैस सिलेंडर के अब अब फिर से महंगा होने का ट्रेंड सामने आ गया है। गृहणियां अब त्योहार पर रसोई का बजट बेपटरी होने से भयभीत हैं तो एजेंसी संचालक अपनी बुकिंग गिरने से चिंतित हैं।

लग सकता है जोर का झटका धीरे से

राजस्थान फैडरेशन आफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि ट्रेंड 150 रुपए की बढ़ोतरी का आया है। अब तेल कपंनियां इस बढ़ोतरी को एक साथ भी कर सकती हैं या फिर दो से तीन बार कीमतें बढाकर महंगा कर सकती हैं। कंपनियों की ओर से नियमानुसार महीने की 1 तारीख को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाती हैं।

Join Whatsapp 26