3 दुल्हन ने 4 महिनों में की 9 शादियां, एक को देखकर चार लोग बोले यह मेरी पत्नी है

3 दुल्हन ने 4 महिनों में की 9 शादियां, एक को देखकर चार लोग बोले यह मेरी पत्नी है

भोपाल। क्राइम ब्रांच की टीम को कई शिकायत मिली थी, शादी के कुछ दिन बाद घर से दुल्हन गायब है। परिवार के लोगों को उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस तरह के 4 केस दर्ज किए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस की जांच शुरू की। उसके बाद शुक्रवार की देर शाम इस गिरोह से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को भी इस मामले में कई खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार लोगों में 3 महिलाएं हैं, जो दुल्हन बनती थीं। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि तीनों ने 4 महीने के अंदर 9 शादियां की हैं। वह किसी के घर भी 10 दिन से ज्यादा नहीं रहती थीं।
सिक्योरिटी गार्ड है सरगना
इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं। पुलिस ने अभी 8 को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश जारी है। कोर्ट में पेशी के बाद इन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का सरगना एक सिक्योरिटी गार्ड है, जिसकी नौकरी लॉकडाउन के दौरान चली गई थी। उसके बाद वह एक महिला के संपर्क में आया और दूल्हा ढूंढकर शादी करवाने लगा। 4 महीने के अंदर सिक्योरिटी गार्ड ने ही अपने लोगों के जरिए 9 दूल्हा ढूंढा और उनकी शादी करवाई।
ऐसे दर्ज हुआ पहला केस
दरअसल, लॉकडाउन के दौरान शादी के नाम पर यह गिरोह लोगों को लूटने का काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार कालापीपल के रहने वाले कामता प्रसाद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि शादी के लिए उन्हें एक युवती की तलाश थी। भोपाल के रहने वाले हिंदू सिंह ने उनकी मुलाकात दिनेश पांडे से करवाई। दिनेश के उसके बाद रिया उर्फ पूजा से मिलवाया और 85 हजार रुपये में शादी तय करवा दी। धूमधाम से सीहोर में दोनों की शादी हो गई।
बहन का ऑपरेशन है
शादी के 8-10 दिन बीत जाने के बाद गिरोह के सरगना दिनेश पांडे का फोन कामता प्रसाद के पास आया। उन्होंने कहा कि रिया की बहन का ऑपरेशन है। उसे मायके भेज दीजिए। उन्होंने रिया उर्फ पूजा को कुछ पैसे देकर मायका भेज दिए। उसके बाद वह नहीं लौटी। कामता ने दिनेश को फोन किया, तो उसने कहा कि अब वह नहीं लौटेगी। उसने दूसरी शादी कर ली है। उसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी।
10 दिन में ससुराल से निकल जाती थीं दुल्हनें
पुलिस ने इस गिरोह के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल 3 महिला ही बारी-बारी से दुल्हन बनती थी। शादी के बाद यह लड़के के साथ ससुराल भी जाती थीं। कुछ दिन रहने के बाद वहां से किसी बहाने ये निकल जाती थीं। उसके बाद इनका मोबाइल बंद हो जाता था। कुछ लोग शर्म के मारे इसे सार्वजनिक नहीं करते थे। अभी तक पुलिस के सामने 4 लोगों ने आकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि 5 केस और दर्ज होंगे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |