एक साथ 22 नाबालिग बाल सुधार-गृह से भागे, प्रशासन में मचा हड़कंप - Khulasa Online एक साथ 22 नाबालिग बाल सुधार-गृह से भागे, प्रशासन में मचा हड़कंप - Khulasa Online

एक साथ 22 नाबालिग बाल सुधार-गृह से भागे, प्रशासन में मचा हड़कंप

एक साथ 22 नाबालिग बाल सुधार-गृह से भागे, प्रशासन में मचा हड़कंप
जयपुर।  जयपुर के बाल सुधार गृह से सोमवार सुबह 22 नाबालिग खिड़की की जाली काटकर भाग गए। इनमें से आठ लड़के रेप के आरोपी हैं। कुछ पर हत्या के केस भी चल रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में नाबालिग बाल सुधार गृह से एक साथ भाग निकले हो। गार्ड से जानकारी मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद नाबालिगों की तलाश शुरू की गई है।घटना सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह की है। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बताया- 4 से 5 बजे के बीच में लड़के जाली काट के भागे। गार्ड ने बच्चों को भागने की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल से मिली जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल देखा। नाबालिग बच्चों का रिकॉर्ड पुलिस ने बाल सुधार गृह से ले लिया है। वहीं, नाबालिग के घर के पास लगने वाले थाने को इन के भागने की सूचना दे दी है। इनके ठिकानों पर टीम भी भेज दी गई है। बाल सुधार गृह की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगा। बाल सुधार गृह से भागे आठ लड़कों के ऊपर रेप के केस चल रहे हैं। 13 लड़कों पर हत्या की कोशिश का केस चल रहा है। एक युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। सभी आरोपी नाबालिक हैं। जो पिछले 2 साल से बाल सुधार गृह में रह रहे थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26