![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/09/3-37.jpg)
पिकअप गाड़ी का फटा टायर, चार जने घायल
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
बज्जू। बज्जू से जैसलमेर मुख्य सडक़ मार्ग पर जैसलमेर की तरफ जा रही एक पिकअप गाड़ी टायर फटने पर पलट गई। गाड़ी पलटने से चार लोग घायल हो गए। सडक़ पर पिकअप में भरा समान बिखरने से जाम लग गया।
एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जैसलमेर सडक़ मार्ग पर मुख्य नहर की 1068 आरडी पर चल रही पिकअप गाड़ी का पिछला टायर फट गया जिससे गाड़ी पलटा खा गई। गाड़ी में सवार महेश, खलीराम, दीपक सिंह और बजरंग सिंह घायल हो गए। घायलों को बज्जू में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया। इस दौरान पिकअप में भरा सामान सडक़ पर बिखरा गया जिससे रास्ता जाम हो गया। बाद में पुलिस ने रास्ता खुलवाया।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)