20 साल के युवक ने किया सुसाइड, घर के कमरे में लगा लिया फंदा

20 साल के युवक ने किया सुसाइड, घर के कमरे में लगा लिया फंदा

बीकानेर। शहर के शिवबाड़ी में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की उम्र महज बीस साल है। घटना की जानकारी मिलने पर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। शिवबाड़ी में रहने वाले बीस साल के कांशीराम ने अपने कमरे में ही फंदा लगा लिया। वो रात को अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। सुबह साढ़े आठ बजे तक वो नहीं उठा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। छोटी बहन ने आस पड़ौस के लोगों को बताया तो दरवाजा तोड़कर खोला गया। अंदर कांशीराम फंदे पर लटका हुआ था। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बाद में उसका शव मोर्चरी में रखा गया। उस समय घर में छोटी बहन ही थी। जिसने पुलिस को बताया कि सुसाइड का कोई बड़ा कारण पता नहीं है। मृतक कांशीराम की इच्छा के मुताबिक ही उसके परिजनों ने नेत्रदान करवाया। जानकारी के अनुसार, कांशीराम के पिता की चार साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां भी साथ नहीं रहती। ऐसे में एक छोटा भाई और बहन ही घर में रह गए। ये दोनों अब दादी के पास ही हैं। कांशीराम ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इस बारे में अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |