
नकली सोना देकर लूटे 2 लाख 20 हजार, किया लहूलुहान






खुलासा न्यूज] नकली सोना देकर लूटे २ लाख २० हजार, किया लहूलुहान रामनगर कंजर बस्ती में हुई वारदात, मुख्य आरोपी पकड़ा बूंदी की रामनगर कंजर बस्ती में सस्ते सोने के नाम पर झांसा देकर लूट की वारदात फिर सामने आई। इस बार उज्जैन के पांच जनों को जाल में फंसाया गया। जिन्हें बस्ती में बुलाकर नकली सोना थमा दिया और २ लाख २० हजार रुपए हड़प लिए। जब सोना नकली होने की बात कही तो बस्ती में लाठी और चाकू से वार कर दिए, जिसमें तीन जने लहूलुहान हो गए। घायलों को बाद में बूंदी के जिला चिकित्सालय लाया गया। वारदात के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में देर शाम मुख्य आरोपी जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से २ लाख रुपए बरामद कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन निवासी राहुल व्यास १० दिन पहले चित्तौड़ सांवरिया सेठ के यहां अपने परिचितों के साथ घूमने आया था। जहां पर बूंदी के रामनगर कंजर बस्ती निवासी ३० वर्षीय जयपाल कंजर मिला। उसने सस्ता सोना दिलाने की बात कहते हुए खाटूश्याम का रास्ता पूछा। बाद में बातचीत बढ़ी तो उसने सस्ते सोने का झांसा देकर जाल में फंसा लिया। तब राहुल के कहने पर संतोष, संदीप, राहुल व किशन राठौर १३ फरवरी को रामनगर कंजर बस्ती आ गए। जयपाल ने १० किलो चांदी व सोना दिखाया। वह सोने के सेम्पल के रूप में बिस्किट लेकर वापस उज्जैन चले गए। जहां बिस्किट की जांच कराई तो असल सोना निकाला। तब तय सौदे के मुताबिक राहुल, किशन राठौर, श्यामा, संदीप, संतोष बुधवार को कार से सुबह ५ लाख रुपए लेकर उज्जैन से रामनगर पहुंचे। जहां सभी को सोना दिखाया गया। देखा और २ लाख २० हजार रुपए दे दिए। तब यहां सोना नकली होने का आभाष हुआ। जब विरोध किया तो पहले से छिपे लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपी २ लाख २० हजार रुपए लेकर भाग गए। उन्होंने लाठी और चाकू से हमला कर दिया। हमले में उज्जैन निवासी संतोष राठौर (४०), पत्नी श्यामा राठौर (४०) व ***** किशन राठौर (२४) घायल हो गए। घायलों को बूंदी जिला चिकित्सालय में लाया गया। बाद में सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। अधिकारी पहुंचे घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल, बूंदी के पुलिस उप अधीक्षक धर्मेद्र शर्मा वारदाल स्थल पर पहुंचे। बाद में चिकित्सालय पहुंचकर पीडि़तों से जानकारी जुटाई। सदर थाना प्रभारी सत्यनारायण मालव ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी रामनगर निवासी जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो लाख रुपए बरामद कर दिए।इसलिए हो गई नकली सोने की परख उज्जैन से चलकर जैसे ही पीडि़त रामनगर पहुंचे तो जयपाल उनको घर के अंदर ले गया और सोना देने लगा। इस पर पीडि़त ने सोने के बदले पैसे दे दिए। पीडि़त किशन राठौर सोने की परख करने लगा और उसको नकली सोने का पता चल गया। उसने विरोध शुरू कर दिया था। किशन ४ साल से सोने-चांदी की दुकान पर काम कर रहा था।पहले बूंदी शहर में लगा रखे थे सूचना बोर्ड बूंदी के चित्तौड़ रोड पर स्थित रामनगर कंजर बस्ती में यह पहला मौका नहीं जब नकली सोने के नाम पर लोगों से लूट हुई हों। यहां दर्जनों ऐसे मामले हो चुके, जिसमें लोगों को असल सोना दिखाकर नकली सोना देने, सोना बेचने के नाम पर मारपीट करना और अनैतिक काम के लिए भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर लूटपाट करने की कई वारदात हो चुकी। इस मामले में कुछ वर्षों तक पुलिस ने शहर के बस स्टैंड पर सूचना बोर्ड लगवा रखा था ताकि लोगों को जागरूक रखा जा सके। अब जिम्मेदारों के ध्यान नहीं देने से यह बोर्ड हट गया।रामनगर में नकली पुलिस भी!रामनगर कंजर बस्ती में वारदात के दौरान पुलिस भी पहुंची बताई, जिन्होंने ही सोना खरीदने आए लोगों पर लाठियों से हमला किया। इनकी संख्या तीन से चार बताई। इसे जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने नकली पुलिस बताया।


