वेटरनरी विश्वविद्यालय में ठेका कर्मियों की मांगो को विश्वविद्यालय ने स्वीकार कियाए निकाले गए ठेका कार्मिकों को किया पुन: बहाल - Khulasa Online वेटरनरी विश्वविद्यालय में ठेका कर्मियों की मांगो को विश्वविद्यालय ने स्वीकार कियाए निकाले गए ठेका कार्मिकों को किया पुन: बहाल - Khulasa Online

वेटरनरी विश्वविद्यालय में ठेका कर्मियों की मांगो को विश्वविद्यालय ने स्वीकार कियाए निकाले गए ठेका कार्मिकों को किया पुन: बहाल

बीकानेर। राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में 10-15 वर्षो से कार्य कर रहे अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों को निकालने के विरूद्व कर्मचारियों का 3 दिनों से चल रहा धरना सोमवार को माननीय कुलपति महोदय से वार्ता के बाद समाप्त हुआ। कर्मचारियों के पक्ष में विश्वविद्यालय से वार्ता करने के लिए मुख्य रूप से कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, युथ कोग्रेस नेता शबीर अहमद, अरूण व्यास, पार्षद शिव शंकर बिस्सा ने कर्मचारियों की अगुवाई करते हुऐं विश्वविद्यालय प्रशासन से उनके विभिन्न मुद्वो पर वार्तालाप की। जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित रूप से सभी मांगों को स्वीकार कर लिया गया।
ये मांगे निम्न प्रकार थी-
विश्वविद्यालय में कार्यरत 65 वर्ष के अधिक से कोई भी निविदाकर्मी यदि कार्य कर रहा है तो उसे तुरंत हटा दिया जायेगा। विश्वविद्यालय में सेवा प्रदात्ता के माध्यम से लगाये गये कर्मियों की सूचना वित्त नियंत्रक कार्यालय के आदेश दिनांक 14 फरवरी 2022 के क्रम में तैयार कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। सेवा प्रदात्ता के माध्यम से लगे सेवा कर्मियों को वेतन 7 तारीख तक भुगतान करवाया जाना सुनिश्चित किये जाने का प्रयास किया जायेगा। 60 वर्ष से अधिक आयु के कार्य कर रहे निविदाकर्मी को हटाने के उपरांत उन पदो पर (वर्तमान में कार्यरत) उचित निविदाकर्मी को समायोजित किया जायेगा। विश्वविद्यालय में कार्यरत सेवा प्रदात्ता के माध्यम से मानव संसाधन की सूचना राज्य सरकार के आदेश क्रमांक पं. 07(37)पपा/2017 जयपुर, दिनांक 26.09.2019 के तहत एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित कर दी जायेगी। विश्वविद्यालय के आदेश क्रमांक एफ-(137)/राजुवास/रजि./स्था.ाा/2022/209 दिनांक 31.03.2022 के तहत सभी नियंत्रण अधिकारियों द्वारा ली जा रही मानव संसाधन की श्रेणीवार सेवाओं (उच्च कुशल/कुशल/अद्र्धकुशल/अकुशल) हेतु एक उपस्थिति रजिस्टर का संधारण किया जायेगा जिसमें उपस्थिति संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा लगाई जावेगी। उपस्थिति के आधार पर ही इन सेवा प्रदाता को राशि का भुगतान मासिक आधार पर किया जावेगा। जिस योग्यता में सेवा प्रदाता कर्मी को लगाया जाता है उस श्रेणी के अनुरूप ही कर्मी को लगाया जाये।
अन्त में सभी कर्मचारियों ने कुलपति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुवें तीन दिनों से चले आ रहे धरने को समाप्त करने का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26