
बीकानेर में दरिंदे बेखौफ, लगातार नाबालिगों से कर रहे है दुष्कर्म, प्रदेश में पाया स्थान





शर्मनाम की बीकानेर ने इस कारण पाया प्रदेश में स्थान
बीकानेर में दरिंदे बेखौफ, लगातार नाबालिगों से कर रहे है दुष्कर्म, प्रदेश में पाया स्थान
बीकानेर। बीकानेर जिले में दरिंदे बेखौफ हैं। लगातार नाबालिगों से दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। साल के पहले छहमहीनों में बीकानेर ऐसी वारदातों में प्रदेश में दूसरे नंबर पर है।बीकानेर में महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़ेहैं। प्रदेश में बीकानेर जिला नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में दूसरे नंबर पर है। जनवरी से जून तक बीकानेर जिले में नाबालिगों सेदुष्कर्म और यौन हिंसा के 71 मुकदमे दर्ज हुए हैं। सबसे ज्यादा 104 मुकदमों के साथ अलवर जिला टॉप पर है। भीलवाड़ा तीसरे नंबर पर है जहां 65 मुकदमे दर्ज हुए।नाबालिग से दुष्कर्म के दर्ज हुए 71 मुकदमों में पुलिस ने जांच पूरी कर 27 में कोर्ट में चालान पेश कर दिया और 24 मुकदमे पेंडिंगरहे। बीकानेर जिले में पिछले तीन सालों में महिला अत्याचार के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वर्ष, 21 से 23 में कुल 3759 मुकदमे दर्ज हुए और बढ़ोतरी का प्रतिशत 37.98 रहा। वर्ष, 22 से 23 में महिला अत्याचारों में 17.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुईहै।
प्रदेश में जनवरी से 24 जून तक नाबालिगों से दुष्कर्म के केस
अलवर 104
बीकानेर 71
तीन साल छह महीनों में 14731 केस
प्रदेश में वर्ष, 21 से 24 जून, 24 तक नाबालिग लड़कियों के साथ होने वाली यौन हिंसा व पॉक्सो एक्ट के कुल 14731 मुकदमेदर्ज हुए हैं। इनमें से 10394 मामलों में चालान पेश हो चुका और 1056 में अनुसंधान चल रहा है। इनमें वर्ष, 21 के 4, 22 के 24 व 23 के 144 तथा 24 में अब तक 884 केस पेंडिंग चल रहे हैं। बीकानेर जिले में : वर्ष, 21 में 112, 22 में 115 और 23 में 129 मुकदमे नाबालिग लड़कियों से यौन हिंसा और पॉक्सो के दर्ज हुए।1. श्रीडूंगरगढ़ में अपने छोटे भाइयों को स्कूल से लेने जा रही 15 साल की नाबालिग को दो बदमाशों ने दिन दहाड़े उठा लिया औरबाइक पर ले जाकर श्मसान भूमि में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।2. जुलाई में पांचू थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने नाबालिग को अगवा किया और स्कार्पियो में डालकर ले गए। गाड़ी में ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।


