7वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग बनी मां, साथ पढ़ने वाले लड़के ने किया रेप, अब होगा DNA टेस्ट - Khulasa Online 7वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग बनी मां, साथ पढ़ने वाले लड़के ने किया रेप, अब होगा DNA टेस्ट - Khulasa Online

7वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग बनी मां, साथ पढ़ने वाले लड़के ने किया रेप, अब होगा DNA टेस्ट

प्रतापगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साथ पढ़ने वाले 16 साल के लड़के ने नाबालिग का रेप किया। पेट दर्द होने पर जब अस्पताल ले गए तो पता चला लड़की प्रेग्नेंट है। यहां प्री मैच्योर डिलवरी के कारण नवजात बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट में पर मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सामने आया कि शुरुआत में लड़की को और उसके घर वालों को इसका पता नहीं चला। 9 अप्रैल को लड़की के पेट में तेज दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने जांच की तो सामने आया कि लड़की गर्भवती है। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद डॉक्टर्स ने उसका प्रसव करवाया। समय पूर्व प्रसव के कारण नवजात की मौत हो गई जबकि लड़की अस्पताल में भर्ती है। लड़का किसी दूसरे गांव का रहने वाला है। वह इस परिवार का परिचित है। ऐसे में वह इनके घर आता जाता था। इसी दौरान उसने लड़की से जान पहचान बढ़ा ली। दोनों के परिवार खेतीहर मजदूरी से जुड़े हैं। सूचना के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जहां उसने बालिका और उसके परिजनों से जानकारी ली। अपने बयानों में नाबालिग लड़की ने लड़के का नाम बताया। इस पर पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया। अब मृत नवजात और लड़के के डीएनए सैंपल की जांच होगी।
प्रतापगढ़ एसपी डॉ. अमृता दुहान ने बताया कि मामले में लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट दी है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही नवजात के पिता का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। हाल फिलहाल लड़के को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
जिले में एक हफ्ते में ऐसा दूसरा मामला सामने आया है। पिछले दिनों भी एक नाबालिग मासूम के गर्भवती होने पर परिजन उसे मंदसौर ले गए थे। जहां से डॉक्टर्स ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद यह मामला खुला। जिसमें पुलिस ने करीब दस जनों के डीएनए सैंपल लिए थे। इस बीच मासूम के बयानों के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिक लड़के को डिटेन किया। बाद में डीएनए रिपोर्ट इस लड़के के छोटे भाई से मैच हुई तो पुलिस ने उसे भी डिटेन कर लिया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26