शहर में लूटेरों के हौसले बुलंद

शहर में लूटेरों के हौसले बुलंद

बीकानेर। शहर में आये दिन होने वाली वारदातों से शहरवासी डरे हुए है शहर में आये दिन गोलीबारी, डकैती, हत्या जैसी घटनाएं आम होती जा रही है। मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैली गई जब एक व्यापारी अपनी दुकान घर जा रहा था और रांगड़ी चौक के पास उसके पास रुपयों से भरा थैला छिनकर अज्ञात युवक भाग गये। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह व सीओ सीटी सुभाष शर्मा मौके पर पहुंचे और आस पास के लोगों से जानकारी ली तथा लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से छानबीन की लूटरों की कुछ जानकारी मिली जाये। नवनीत सिंह ने घटना के बाद क्षेत्र के मुखबिरों व पुलिस को अलर्ट मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया पूरी रात क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ जारी थी। अभी तक लूटरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस लूटरों को पकड्ऩे के लिए हर प्रयास कर रही है। शहर के व्यवस्त मार्ग में इस तरह की लूट की वारदात से शहरवासी सहम गये कि अब किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है। जानकारी ऐसी मिली है कि लूटरों ने पूरी रैकी कर वारदात को अंजाम दिया है क्योकि लूटरे शहर की तंग गलियों से होकर गुजर गये। लोगों ने बताया कि कोतवाली पुलिस की गश्त भी पूरी रात रहती है पुलिस अपना काम कर रही है और जल्द ही लूटरों को पकड़ भी लेगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |