यहां फिर मिले कोरोना पॉजिटिव ,एक की मौत

यहां फिर मिले कोरोना पॉजिटिव ,एक की मौत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले में अभी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का उतार चढ़ाव जारी है। कभी चार तो कभी दो नये संक्रमित मामले सामने आ रहे है। इसे देखते हुए कोरोना के एक्टिव केस शून्य होने का सपना पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को बीकानेर में दो पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं एक जने की मौत हो गई है। पॉजिटिव में एक बीकानेर शहर के बंगलानगर में है, वहीं दूसरा नोखा में है। वहीं चार मरीज रिकवर हुए है। इसी के साथ जिले में एक्टिव केस गुरुवार के 16 से बढ़कर शुक्रवार सुबह 18 हो गए हैं। बंगला नगर से पॉजिटिव मिले संक्रमित की उम्र महज दस साल है। पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा संक्रमित है जिसकी उम्र दस साल या इससे कम है। वहीं नोखा में 33 साल की महिला संक्रमित हुई है।

कुल सेम्पल- 1422
पॉजिटिव- 02
रीकवर-. 04
कुल एक्टिव केस- 14
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 00
होम क्वारेन्टइन- 14
मृत्यु 01
कन्टेन्टमेंट जोन- 01
00 माइक्रो कंटेनमेंट

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |