Gold Silver

शहर और देहात भाजपा का देहान्त…. पार्षद की इस पोस्ट पर मचा है घमासान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर और देहात भाजपा का देहान्त हो चुकी है। लगता है जल्दी ही अत्येष्टि करनी होगी। जमानत जब्त नेता और उनके चेले बेचारी भाजपा। ये शब्द किसी ओर ने नहीं बल्कि भाजपा के ही एक पार्षद ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट की हुई है। जिस पर घमासान मचा हुआ है। वार्ड 20 से भाजपा पार्षद निर्वाचित वीरेन्द्र करल की इन अलग अलग पोस्टों पर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है। हालांकि ऐसा पहला मौका नहीं है कि किसी राजनीतिक दल से जुड़े कार्यकार्ता ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया के जरिये न निकाली हो। लेकिन अपने आप को अनुशासित कहने वाली पार्टी के एक वर्तमान पार्षद की इस पोस्ट से पार्टी में घमासान मचा रखा है। दबे जुबां में कार्यकर्ता इसे अन्दुरूनी मामला बता रहे है। किन्तु अन्दुरूनी बात यह है कि लगातार हो रही उपेक्षा के कारण वीरेन्द्र अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर ही निकाली जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा भी जोर शोर से है कि शुक्रवार को भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षों की नियुक्तिओं को लेकर वीरेन्द्र का नाम वरियता सूची में था। लेकिन उनकी नियुक्ति नहीं होने से वे अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर निकाल रहे है। यहीं नहीं एक दुक्के कार्यकर्ताओं से जब हमारे संवाददाता ने बात की तो सामने आया कि बीकानेर शहर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ की जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है। उनकी पार्टी में इतनी पहचान नहीं है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी रोष है। पार्षद अपनी नियुक्ति में वर्तमान पार्टी की कार्यकारिणी के आलाधिकारियों को जिम्मेदार मान रहे है।

Join Whatsapp 26