183 आरएएस अधिकारियों का तबादला, इन्हें लगाया बीकानेर

183 आरएएस अधिकारियों का तबादला, इन्हें लगाया बीकानेर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीती रात को आईएएस व आईपीएस अफसरों के बाद आज सरकार ने 183 आरएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें जसवंत सिंह को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर, रचना भाटिया को राजस्व अपील अधिकारी बीकानेर से रजिस्ट्रार बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय लगाया है। वहीं, रणजीत सिंह को नगर निगम उपायुक्त से अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर लगाया है। उम्मेद सिंह रतनू को बीकानेर शिक्षा निदेशालय से राजस्व अपील बीकानेर लगाया है। अजय को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद-कम-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन परियोजना अधिकारी (माडा), बीकानेर लगाया है। कुलराज मीणा को उपायुक्त नगर निगम बीकानेर लगाया है। सुश्री सविना बिश्नोई को उपखण्ड अधिकारी लूणकरणसर से भ्र-प्रबंध अधिकारी बीकानेर लगाया है। राजेश कुमार नायक को कोलायत उपखण्ड अधिकारी लगाया है। दयानंद रूयल को लूणकरणसर उपखण्ड अधिकारी लगाया है। सुमन शर्मा को सहायक कलक्टर बीकानेर लगाया है। राजेन्द्र कुमार को छत्तरगढ़ उपखण्ड अधिकारी से पूगल उपखण्ड अधिकारी लगाया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |