16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नई कैबिनेट की होगी शपथ; नए चेहरों पर फोकस

16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नई कैबिनेट की होगी शपथ; नए चेहरों पर फोकस

16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नई कैबिनेट की होगी शपथ; नए चेहरों पर फोकस

गांधीनगर। गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। कल गांधीनगर में सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट की शपथ होगी।

इस फेरबदल को राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं।

गुजरात कैबिनेट में सीएम समेत 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (MoS) थे। अब यह संख्या बढ़कर 22-23 हो सकती है। कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक भी मंत्री बन सकते हैं।

गुजरात विधानसभा में 182 विधायक हैं। कुल संख्या के 15% की अधिकतम सीमा के लिहाज से सीएम समेत कुल 27 मंत्री हो सकते हैं।

कैबिनेट फेरबदल की वजह 2027 के चुनाव की तैयारी

आलाकमान संतुष्ट नहीं: राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मौजूदा सरकार के ज्यादातर मंत्री भाजपा आलाकमान की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। इसके अलावा, हाल ही में हुए विसावदर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कैंपेन के बावजूद भाजपा AAP के गोपाल इटालिया को हरा नहीं पाई थी।
सत्ता विरोधी लहर: नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल के बाद से गुजरात सरकार में लगातार बदलाव हुए हैं। आनंदीबेन पटेल और विजय रूपाणी सरकारों के अचानक इस्तीफे और अब मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सरकार में बदलाव। ये सारे बदलाव तभी हुए हैं, जब गुजरात की जनता में सत्ता विरोधी लहर का असर महसूस होने लगा।
पुराने दिग्गजों को वापस लाना: चर्चा है कि विसावदर सीट के नतीजों ने भाजपा को चिंता में डाल दिया है। भाजपा में ताकतवर माने जाने वाले लेकिन लंबे समय से किसी न किसी वजह से दरकिनार किए गए नेताओं को अब बड़े पद दिए जाएंगे और नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
तीन साल से सरकार में बदलाव नहीं: 2022 में भूपेंद्र पटेल को फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद तीन साल से मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जनवरी में नगर पंचायत चुनाव और दो साल बाद 2027 में चुनाव होने हैं। ताजा फेरबदल को इसकी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

अमित शाह आज रात गुजरात पहुंचेंगे

जानकारी के मुताबिक जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है, उन्हें फोन करके सूचना दे दी गई है। इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार रात करीब 9 बजे गुजरात पहुंचेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह गुजरात पहुंचेंगे।

आज राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल गुजरात आ चुके हैं। शाम तक राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मुंबई में एक कार्यक्रम से गुजरात लौट आएंगे। उसके बाद रात 8 बजे उनके आवास पर मीटिंग होगी। इसके बाद राज्यपाल को नए मंत्रियों की सूची भी सौंपी जाएगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |