भारत जोड़ो यात्रा का 15वां दिन, दौसा से अलवर में यात्रा का प्रवेश - Khulasa Online भारत जोड़ो यात्रा का 15वां दिन, दौसा से अलवर में यात्रा का प्रवेश - Khulasa Online

भारत जोड़ो यात्रा का 15वां दिन, दौसा से अलवर में यात्रा का प्रवेश

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज 15 वां दिन है। हालांकि कन्याकुमारी से लेकर अब तक यात्रा को 103 दिन हो चुके हैं। आज सुबह 10 बजे यात्रा दौसा से अलवर जिले में प्रवेश कर गई है, यात्रा 5दिन तक दौसा जिले में रही थी। इससे पहले आज सुबह 6 बजे दौसा के कोलोना कोर्ट कॉम्पलेक्स से यात्रा की शुरुआत हुई।
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी,पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मंत्री टीकाराम जूली, परसादी लाल मीणा, महेंद्र चौधरी सहित कई अन्य नेता यात्रा में राहुल गांधी के साथचलें, जिसके बाद करीब 13 किलोमीटर का सफर तय करके यात्रा अलवर जिले में प्रवेश कर गई और अलवर जिले के राजगढ़ की सुरूरकी ढाणी में यात्रा का विराम हुआ, जहां पर लंच ब्रेक रखा गया है। रात्रि विश्राम आज अलवर ग्रामीण के महुआ खुर्द गांव में होगा।यात्रा के दौरान शिकायतें लेकर पहुंची महिलाएं
यात्रा के दौरान कई महिलाएं आज अपनी शिकायतें लेकर राहुल गांधी के पास पहुंची, जहां पर महिलाओं ने राहुल गांधी के सामने अपनीपीड़ा जाहिर। इसके बाद राहुल गांधी ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से सुना और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कीओर इशारा करते हुए समस्या का समाधान के निर्देश दिए।अलवर के मालाखेड़ा में आज बड़ी जनसभा
दोपहर 2:30 बजे आज अलवर के मालाखेड़ा के व्यास धर्म कांटे के पास बड़ी जन जन सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 2 लाखसे ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली और शकुंतला रावत को भीड़ जुटाने का टास्कदिया गया है। इसके अलावा विधायक सफिया खान सहित कई अन्य नेताओं को भी भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया था। बताया जाता है कन्याकुमारी से लेकर अब तक जितनी भी जनसभाएं राहुल गांधी की हुई हुई हैं उनमें सबसे बड़ी जनसभा मालाखेड़ा की है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस केअध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई अन्य नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। मालाखेड़ा में राहुल गांधी की जनसभा की तैयारियों पिछलेकई सप्ताह से चल रही थी। रविवार को भी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री टीकाराम जूली, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र, राष्ट्रीय संगठन सचिव काजी निजामुद्दीन ने सभा स्थल का जायजा लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया था।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26