बीकानेर में एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली, वेद व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल - Khulasa Online बीकानेर में एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली, वेद व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल - Khulasa Online

बीकानेर में एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली, वेद व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

खुलासा न्यूज़ बीकानेर । शनिवार को बीकानेर में करीब एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली। इस दौरान एक किलोमीटर लंबा तिरंगा लोग हाथ में लेकर चले, बच्चों ने सलामी दी तो बड़ों ने हाथ लगाकर ही खुद को गौरवान्वित महसूस किया।

 

यहां एमएम स्कूल मैदान से जस्सूसर गेट से आगे सहारण पेट्रोल पंप तक तिरंगे को लेकर हजारों लोग आगे बढ़े। एक रोल में लगे इस तिरंगे को बड़े सम्मान के साथ एमएम ग्राऊंड से रवाना किया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने राष्ट्रगान किया तो हर कोई सावधान मुद्रा में नजर आया। इसके बाद एमएम ग्राऊंड से सहारण पेट्रोल पंप तक लोग दोनों तरफ कतार लगाकर खड़े थे। इतने लंबे तिरंगे को देखने और उसे छूने की जैसे होड मची हुई थी। कई स्कूली छात्रों ने भी कतारबद्ध खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी और अपने हाथ से कुछ दूरी तक तिरंगा लेकर गए। इसमें विंग्स इंटरनेशनल स्कूल और बेसिक इंग्लिश स्कूल के स्टूडेंट्स ने खास रुचि दिखाई।

 

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल हुए। भाजपा नेता भी यात्रा में नजर आए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26