Gold Silver

केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल का बीकानेर में स्वागत

खुलासा न्यूज, बीकानेर। कानून मंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर हल्दीराम प्याऊ पर दिलीप पूरी की अगुवाई में स्वागत सभा का आयोजन किया गया। विजय आचार्य, जालम सिंह भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, पार्षद सुधा आचार्य, मनोज सारस्वत, महेंद्र भादू, हिमांशु शर्मा, फिरोज कोहरी, अर्जुन कुमावत सहित कई नेताओ ने केंद्रीय कानून मंत्री का 21 किलो की पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप पूरी, एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि बीकानेर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि आज बीकानेर सांसद को पहली बार इतना बड़ा पोर्टफोलियो मिला है। यह बीकानेर की जनता को मोदी जी का विश्वास है जो भी पद मिला बीकानेर की जनता को मिला है। इस अवसर पर बीकानेर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Whatsapp 26