कल्ला, झंवर व यशपाल के नेतृत्व में बीकानेर कांग्रेस ने शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

कल्ला, झंवर व यशपाल के नेतृत्व में बीकानेर कांग्रेस ने शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के बैनर तले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रैली शिक्षा मंत्री डॉ बी ड़ी कल्ला, पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर एंव कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने झंडी दिखाकर रवाना किया तथा यात्रा का नेतृत्व किया। इस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बीकानेर प्रभारी, राज. ओबीसी वित्त एंव विकास निगम बोर्ड अध्यक्ष पवन गोदारा की मौजूदगी में पदयात्रा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक स्मारक सर्किल से रवाना हुई तथा विभिन्न स्थानों से होती हुई बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के गांधी पार्क तक चली।

काबीना व शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने इस दो माह चलने वाले अभियान को सफल बनाने का आह्वान सभी कांग्रेस जनों से किया। पूर्व संसदीय सचिव व विगत चुनाव में बीकानेर पूर्व से कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर ने गांधी पार्क में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित कांग्रेस की यह यात्रा राजस्थान में एक नई जागृति लाएगी तथा गहलोत सरकार के विकास कार्यों से आम जनता को अवगत कराने हेतु कांग्रेस जनों का आह्वान किया। प्रभारी पवन गोदारा ने कहा कि हम इस अभियान के माध्यम से शहर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के घर घर तक जाएंगे व देश मे नफरत के माहौल को खत्म करने में सहयोग करने की अपील करेंगे।

निवर्तमान अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि शहर की पूरी कांग्रेस पार्टी इसको सफल बनाने हेतु कमर कस चुकी है। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, जिया उर रहमान आरिफ, पूर्व यूआईटी चेयरमेन हाजी मकसूद अहमद, कमल कल्ला, ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द सिंह सोढ़ा, पार्षद व कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रहीं अंजना खत्री, पार्षद नंदलाल जावा मौजूद रहे। बीकानेर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों तथा बीकानेर शहर कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता पूरी एकजुटता के साथ पदयात्रा को सफल बनाने में पूर्ण प्रयास करते नजर आए।

अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सुनीता गौड़, श्रीलाल व्यास, साजिद सुलेमानी, दिलीप बांठिया, शशिकला राठौड़, ओमप्रकाश लोहिया, किशनलाल इनखिया, जाकिर नागोरी, सुमित कोचर, ललित तेजस्वी, फिरोज भाटी, उमा सुथार, असलम खान, किशन तंवर, विमला चावरिया, ताहिर हसन कादरी, प्रफ्फुल हटीला, मनोज किराड़ू, पूर्व पार्षद हरि शंकर नायक, हसन गौरी, अनवर अजमेरी, लालचंद गहलोत, गिरिराज सेवग, सुखदेव नाथ, श्रवण रंगा, जयदीप सिंह जावा, मनोज चोधरी, करणी सिंह राजपुरोहित, महिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, मुमताज बानो, हाजिर खान, नटवर पारीक, अभिसेक पंवार, कामराज गोयल, नासिर तंवर, रविकांत पंडित, अकरम अली, पूर्व सरपंच सलीम कल्लर, राहुल व्यास, श्याम तंवर, अमन पारीक, विकास तंवर, अकरम नागोरी, मैक्स नायक, लालचंद गहलोत, एजाज पठान, योगेश गहलोत, यकीनूदीन, बंशीलाल आचार्य, गजेंद्र सिंह राठौड़, मो अली सुलेमानी, रवि पुरोहित, नरसिंह दास, जय किशन, भंवरलाल साद सहित हजारों कांग्रेस जन शामिल रहे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |