Gold Silver

12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट : बीकानेर साइंस में 21वें तो कॉमर्स में 13वें स्थान पर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने बारहवीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। अजमेर मुख्यालय पर घोषित रिजल्ट में बीकानेर साइंस में जहां 21वें नंबर पर रहा है, वहीं कॉमर्स में 13वें नंबर पर रहा है। साइंस में बीकानेर का रिजल्ट 94.70 प्रतिशत रहा है, वहीं कॉमर्स में बीकानेर का परिणाम 97.15 प्रतिशत रहा। बीकानेर में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत और इससे अधिक अंक भी हासिल किए हैं। बोर्ड की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई।

 

शानदार रहा कॉमर्स का परिणाम

 

कॉमर्स में बीकानेर के 1298 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इसमें 1261 पास हो गई। बीकानेर के 855 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन, 358 स्टूडेंट्स ने सेकेंड डिवीजन और महज 48 स्टूडेंट्स के थर्ड डिवीजन आया है। फर्स्ट डिविजन में लड़के 525 है, जबकि लड़कियों की संख्या 330 है। सैकंड डिवीजन में लड़कों की संख्या 276 है जबकि लड़कियां 82 है। थर्ड डिवीजन में लड़के 26 और लड़कियां महज 12 है। लड़कों का रिजल्ट जहां 96.32 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कियों का रिजल्ट 98.83 प्रतिशत रहा। लड़कियों की संख्या कम रही लेकिन प्रतिशत में आगे रही।

 

साइंस में भी दिया बेहतर परिणाम

 

बीकानेर के स्टूडेंट्स ने साइंस में भी बेहतर परिणाम दिया है। बीकानेर के 92.70 प्रतिशत स्टूडेंट्स साइंस में पास हो गए हैं। यहां भी लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा बेहतर परिणाम दिया। लड़कों का रिजल्ट 93.66 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कियों का रिजल्ट यहां 96.81 प्रतिशत रहा। बीकानेर में 3614 लड़कों ने बारहवीं साइंस का एग्जाम दिया, जिसमें 2622 फर्स्ट डिवीजन, 493 सेकंड डिवीजन और महज एक स्टूडेंट थर्ड डिविजन से पास हुआ है। 269 स्टूडेंट्स ऐसे भी है, जो सिर्फ पास हुए हैं, उन्हें डिविजन नहीं मिला। लड़कियों में 1785 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। इसमें 1536 फर्स्ट डिवीजन, 177 सेकंड डिवीजन और महज दो लड़कियां थर्ड डिविजन से पास हुई है। तेरह लड़कियों को बिना डिवीजन पास किया गया।

Join Whatsapp 26