Gold Silver

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा : बीकानेर के तीन मंत्रियों ने अपने क्षेत्रों में दिखाया दमखम, 15 कि.मी. पैदल चले

खुलासा न्यूज, बीकानेर। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा शुरू हो चुकी है। जिसके तहत शनिवार को बीकानेर जिले के तीन मंत्रियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा रैली निकालकर दमखम दिखाया। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जसुस्सर गेट से गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाल कर भाजपा और कांग्रेस के बीच सही और गलत के फर्क को समझाया। स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारिक के प्रतिमा के आगे से चालू हुई पदयात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ और गांधी पार्क में सभा में तब्दील हुई। गांधी पार्क में संबोधित करते हुए काबीना मंत्री डॉक्टर बुलाकीदास कल्ला ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सदा इस देश की हक और हकूक की आवाज को सत्यता के साथ उठाई है कांग्रेस पार्टी इस देश की आपसी सदभाव और सौहार्द की संस्कृति और अस्मिता की लड़ाई को लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी भाजपा इस देश को तोड़कर पुन: गुलामी की और ले जाना चाहती है जो की कांग्रेस होने नहीं देगी। राज्य मंत्री प्रभारी पवन गोदारा ने कहा की कांग्रेस का जन्म ही तानाशाही को खतम करने और देश की एकता को बनाए रखने के लिए हुआ है आज भी कोई भी व्यक्ति या समूह इस मंसूबे के साथ काम कर रहा है की भारत को पुन: कंपनियों के हाथो बेच दिया जाए लेकिन जब तक कांग्रेस का एक एक सिपाही जिंदा है भारत को कोई तोड़ नही सकता। जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की इस देश की सेवा में बीकानेर का कांग्रेसी हमेशा आगे रहा है और हमेशा आगे रहेगा और राहुल जी के संदेश को हर घर लेकर जाएगा। प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की कांग्रेस सविधान की रक्षा करने वाली पार्टी है। पूर्व विधानसभा प्रत्यासी कन्हैयालाल झंवर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

खाजूवाला में कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम किया शक्ति प्रदर्शन
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का असर बीकानेर में देखने को मिल रहा है। इसी रैली के दम पर कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने खाजूवाला एरिया में शक्ति प्रदर्शन किया है। करीब पंद्रह किलोमीटर रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री के साथ चले। खाजूवाला से 8 केवाईडी तक रैली निकाली गई। इस दौरान 5 किमी. तक गाडिय़ों की कतार देखी गई। कोई पैदल चल रहा था तो कोई अपने वाहनों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करते नजर आए। खाद्य व्यापार मंडल से शुरू हुई यात्रा राजीव सर्किल से मुख्य बाजार पहुंची। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली का नेतृत्व कर रहे गोविन्दराम मेघवाल लोगों से हाथ मिलाकर इस अभियान से जुड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। मेघवाल के पुत्र और पूगल प्रधान गौरव चौहान भी रैली में मौजूद रहे।


भाटी ने दिखाया दमखम, 15 किलोमीटर पैदल चले
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के ब्लॉक बज्जू में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारम्भ हजारों कार्यकत्र्ताओं के साथ 15 कि.मी. पदयात्रा के रूप में किया।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने ग्राम पंचायत मुख्यालय मोडायत से उपखण्ड मुख्यालय बज्जू तक 15 कि.मी. पदयात्रा के दौरान आरम्भ से अंत तक स्वयं पैदल चलकर कार्यकत्ताओं को प्रोत्साहित किया। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने डी.जे. पर कांग्रेस से जुड़े गीत, नारे, मंत्री भाटी के चुनावी प्रचार गीत आदि पर तिरंगा लिये हुये नाचते-गाते शिरकत की। यात्रा में आमजन व कार्यकत्र्ताओं की भारी उपस्थिति एवं मंत्री भाटी की सक्रिय भागीदारी ने निश्चित रूप से क्षेत्र में चुनावी महौल की रंगत तैयार कर दी है। मंत्री भाटी द्वारा करवाये गये विकास कार्यो की लम्बी फेहरिश्त से कार्यकत्र्ता जोश में है। मंत्री भाटी के नेतत्व में आयोजित इस पदयात्रा में श्रीकोलायत, बज्जू एवं बीकानेर क्षेत्र के संगठन पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, हजारों कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं एवं आमजन की प्रभावी उपस्थिति रही। गणपतराम सीगड़ (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बज्जू), मदन मेघवाल (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस श्रीकोलायत) गणपतराम खीचड़ (पूर्व पी.सी.सी. सदस्य) हजारी राम गेधर (चेयरमेन कृषि उपज मण्डी बीकानेर) ओमप्रकाश मूंधड़ा (चेयरमेन नगर पालिका देशनोक), कप्तान मोहनलाल गोदारा (सरपंच बज्जू), हुक्माराम बिश्नोई (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), भागीरथ तेतरवाल (प्रधान प्रतिनिधि बज्जू), शिवलाल गोदारा (कांग्रेस जिला देहात महासचिव), रामनिवास गोदारा (प्रभारी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ब्लॉक बज्जू), मोहनदान चारण (जिला परिषद सदस्य), शिव ओमप्रकाश (जि.प.स. प्रतिनिधि), राजाराम भादू (उप-प्रधान प्रतिनिधि बज्जू) मांगीलाल पूनियां (ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस बज्जू) अमर सिंह राठौड़ (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), सफी खां (पूर्व सरपंच बांगड़सर), ओम प्रकाश खीचड़ (पं.स.स. बज्जू), गणपतराम भाम्भू (पूर्व सरपंच गौडू), शक्ताराम (सरपंच गोविन्दसर), जगदीश उपाध्याय (पार्षद प्रतिनिधि देशनोक), जयराम मेघवाल (पूर्व जि.प.स.), अशोक मेघवाल (जिला उपाध्यक्ष एन.एस.यू.आई.) तथा हजारों कार्यकत्र्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने पदयात्रा में शिरकत की। मंत्री भाटी ने बज्जू क्षेत्र में पदयात्रा से पूर्व ग्राम पंचायत मुख्यालय मोडायत में 41 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया तथा इस दौरान उपस्थित अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुये गत 04 वर्षो में कांग्रेस सरकार द्वारा श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में करवाये गये ऐतिहासिक विकास कार्यो पर चर्चा करते हुये पार्टी के हाथ से जोड़ो हाथ अभियान को अधिकाधिक सफल बनाने का आवाह्न किया।

Join Whatsapp 26