
शहर के इस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती



खुलासा न्यूज बीकानेर। एक व्यक्ति के जिंदा जलने का मामला सामने आया है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र की है। जहां पर सत्यनारायण सोनी नाम का व्यक्ति जल गया। पुलिस का कहना है कि आज दोपहर को चौपड़ा बाड़ी के रहने वाले सत्यनारायण सोनी के जलने की खबर मिली। जिसका फिलहाल पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार सत्यनारायण सोनी मोहता सराय क्षेत्र में जला हुआ मिला था। हालांकि अभी तक जलने के कारणों के बारे में स्पष्टा जानकारी नहीं मिल पायी है। वहीं थानाधिकारी परमेश्वर सुथार का कहना है कि घटना का सीसीटीवी फुटैज सामने आया है। जिसमें सत्यनारायण सोनी खुद को आग के हवाले करता नजर आ रहा है। सुथार ने बताया कि उसने ऐसा क्यों किया यह उसके होश में आने के बाद ही पता चलेगा।

