
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे पर FIR, कोर्ट के आदेश पर हुआ मुक़दमा






मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और RCA (राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन) अध्यक्ष वैभव गहलोत के खिलाफ महाराष्ट्र के नासिक में धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज हुई है। पर्यटन विभाग में ई टॉयलेट सहित सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नासिक के गंगापुर थाने में 17 मार्च को वैभव गहलोत सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित कारोबारी सुशील भालचंद्र पाटिल ने 6.80 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। मुख्य आरोपी गुजरात कांग्रेस के सचिव सचिन पुरुषोत्तम वालेरा हैं। वालेरा के पिता पुरुषोत्तम भाई वालेरा भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं।


