बीकानेर: आमजन को मिलेगा डेयरी उत्पादों का लाभ, शहर को मिलेंगे 122 और डेयरी बूथ - Khulasa Online बीकानेर: आमजन को मिलेगा डेयरी उत्पादों का लाभ, शहर को मिलेंगे 122 और डेयरी बूथ - Khulasa Online

बीकानेर: आमजन को मिलेगा डेयरी उत्पादों का लाभ, शहर को मिलेंगे 122 और डेयरी बूथ

बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र में 122 और नए डेयरी बूथ प्रारंभ होंगे। डेयरी बूथ के आवंटन के लिए बूथ संचालकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। 30 मार्च तक प्राप्त हुए आवेदनों की जांच के बाद सोमवार से डेयरी बूथ संचालक आवेदकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह प्रक्रिया 25 अप्रेल तक चलेगी। नगर निगम सभागार में आवेदकों के साक्षात्कार हो रहे हैं। निगम क्षेत्र में पहले से 172 डेयरी बूथ का संचालन हो रहे हैं। डेयरी बूथ आवेदकों के साक्षात्कार के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की आवंटन कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में निगम आयुक्त अध्यक्ष, जिला कलक्टर से मनोनीत अधिकारी, जिला दुग्ध संघ का प्रबंध संचालक, यातायात पुलिस से प्रतिनिधि, नगर विकास न्यास का मनोनीत अधिकारी, राजस्थान आवासन मंडल का प्रतिनिधि, रीको क्षेत्र का प्रतिनिधि और स्वायत्त शासन विभाग के मनोनीत सदस्य इस कमेटी में शामिल किए गए हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26