
गाय के साथ कुकर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने जाम की रोड़







खुलासा न्यूज, बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में गाय के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर थाने के सामने रोड़ जाम कर दी। बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर पहुंचे हैं, जिन्होंने अपनी मांग को लेकर थाने के सामने वाली रोड़ को जाम कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गाय के साथ कुकर्म करने से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि एक शख्स ने गाय के साथ कुकर्म किया। जिसे पकड़ लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। रोड़ जाम करने वाले लोगों की मांग है कि आरोपी को मुंडन करवाकर पैदल मार्च करवाया जाए, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ परिवाद दिया जाए, उसे हिसाब से कानून कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जिस शख्स पर कुकर्म करने का आरोप लगे रहे है वह पुलिस के कब्जे में है। जानकारी के अनुसार जिस शख्स पर गाय के साथ कुकर्म करने के आरोप लग रहे है वह भाजपा के पूर्व पदाधिकारी का बेटा है।


