Gold Silver

ट्रैक्टर के नीचे आने से 12 वर्षीय बालक की हुई मौत, खेल खेल ट्रैक्टर हुआ स्टार्ट, देखे वीडियो

ट्रैक्टर के नीचे आने से 12 वर्षीय बालक की हुई मौत, खेल खेल ट्रैक्टर हुआ स्टार्ट, देखे वीडियो

खुलासा न्यूज़। ट्रैक्टर के निचे दब कर 12 वर्षीय बालक की मौत की खबर सामने आई है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसका मामा देशराज उसके घर मिलने के लिए आया था। उसने घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा किया और चाबी उसी में छोड़ दी। जिस समय देशराज बच्चे के घर आया बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे ने खेलते-खेलते ट्रैक्टर चालू कर दिया। गियर लगा होने से ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और बाद में बच्चे से कंट्रोल नहीं हुआ। कुछ ही देर में बच्चा ट्रैक्टर से उतरने के प्रयास में नीचे गिर गिया और ट्रैक्टर के पिछले टायर से कुचल कर उसकी मौत हो गई। मृतक करीब 12 वर्षीय रहम पुत्र राजेंद्र सिंह श्री गंगानगर जिले के पदमपुर के वार्ड 22 का रहने वाला था। यह हादसा शनिवार सुबह 11.33 बजे हुआ। पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है। पदमपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बच्चे के पिता और परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस टीम लौट आई।

हादसे के बाद बच्चे के परिजन दौड़े और बच्चे को संभाला।

 

 

 

Join Whatsapp 26