12 बटुकों ने ली दीक्षा,फिजूल खर्च रोकने का दिया संदेश

12 बटुकों ने ली दीक्षा,फिजूल खर्च रोकने का दिया संदेश

खुलासा न्यूज,बीकानेर। वैदिक विज्ञान संस्थान द्वारा रविवार को पंडित भगवान दास व्यास के सान्निध्य में रत्ताणी व्यासों की बगीची में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया।
इस दौरान12 बटुकों का द्विज संस्कार किया गया। यजमान दाऊलाल जोशी ने सपत्नीक गणेश पूजा करवाई। वैदिक विज्ञान संस्थान के पंडित श्रवण व्यास संत श्री ने सभी बटुकों को दीक्षा प्रदान की। रत्ताणी व्यास बारीदार पंचायत समिति के महेन्द्र कुमार व्यास ने मेहमानों का आभार प्रकट किया गया। अभय चन्द्र व्यास ने बताया चौथी बार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान दास व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य फिजूल खर्च को रोकने के साथ सनातन धर्म की पुरातन परम्परा को जीवंत रखने की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पूर्ण सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। इस दौरान सभी बटुकों के परिजनों ने मंगल गीत गाए। कार्यक्रम में होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास, युवा रंगकर्मी उदय व्यास,त्रिलोक पुरोहित, जनसम्पर्क विंभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |