गहलोत मंत्रिमंडल के नाम तय:11 कैबिनेट और 4 नए राज्यमंत्री शपथ लेंगे; पायलट खेमे से 4 मंत्री

गहलोत मंत्रिमंडल के नाम तय:11 कैबिनेट और 4 नए राज्यमंत्री शपथ लेंगे; पायलट खेमे से 4 मंत्री

गहलोत कैबिनेट में रविवार को बड़ा फेरबदल होगा। 11 कैबिनेट और 4 नए राज्यमंत्री शपथ लेंगे। 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए, जिनमें से रघु शर्मा, हरीश चौधरी, गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफे मंजूर किए गए। नए मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं। पायलट खेमे से 4 मंत्री बने हैं। 2 राज्यमंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया है।

कुल 15 मंत्री बनेंगे
11 कैबिनेट मंत्री : 
हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय,रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव,टीकाराम जूली, गोविंद मेघवाल, शकुंतला रावत।
4 राज्यमंत्री: जाहिदा, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढा और मुरारीलाल मीणा

अभी पहले फेज में केवल इन तीन मंत्रियों को ही ड्रॉप किया जाएगा। रविवार को शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। रविवार दोपहर 2 बजे सभी मंत्रियों को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुलाया है, वहां से सभी राजभवन जाएंगे।मंत्री बनने वाले नए विधायकों को आज रात ही फोन करके सूचना दे दी है। शनिवार शाम को सीएम निवास पर हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए।जिन मंत्रियों को हटाया है, केवल उन्हीं 3 के इस्तीफे स्वीकार किए गए हैं।

मंत्रियों के विभागों में भारी फेरबदल
मंत्रियों के विभागों में भारी फेरबदल होना तय माना जा रहा है। कुछ मंत्रियों को छोड़ ज्यादातर के विभाग बदले जाएंगे। मंत्रियों के विभाग भी कांग्रेस हाईकमान के स्तर पर ही तय होकर आए हैं, जिनके बारे में फैसला शपथ ग्रहण समारोह के बाद होगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |