
10 हजार क्विंटल नरमे को आग लगने से हुआ नुकसान, फैक्ट्री की जगह धान मंडी में रखा था माल





श्रीगंगानगर। जिले के अनूपगढ़ की धान मंडी में रखे नरमे में सोमवार सुबह आग लग गई। जिससे लाखों का नरमा जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस औऱ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बावजूद करीब 10 हजार क्विंटल नरमा जल गया। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार, इस नरमे का स्टॉक सुदेश कॉटन मिल द्वारा किया गया था। नरमे की फसल अधिकर होने की वजह से फैक्ट्री में जगह नहीं थी। जिसके कारण नरमा फैक्ट्री की जगह धान मंडी में एक शेड के नीचे रखा गया था। बताया जा रहा है कि यहां रखा पूरा माल जल गया। वहीं, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंचा। जिसके बाद नुकसान का अंदाजा लाखों में लगाया जा रहा है। पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

