बीकानेर में एक ही रात में 10 डिग्री पारा गिरा, जाने आज कैसा रहेगा मौसम - Khulasa Online बीकानेर में एक ही रात में 10 डिग्री पारा गिरा, जाने आज कैसा रहेगा मौसम - Khulasa Online

बीकानेर में एक ही रात में 10 डिग्री पारा गिरा, जाने आज कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर। नौतपा गुरुवार से शुरू हुआ, लेकिन लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण रात का पारा 10 डिग्री लुढक गया। गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। शाम को लगभग 50 किमी की रफ्तार से आधे घंटे आंधी चली। बुधवार से गुरुवार तक 26.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बीती रात साढ़े आठ बजे तक 21.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी। शुक्रवार को बारिश के आसार नहीं है लेकिन शनिवार को वापस बादल गहराएंगे। 28 काे फिर बारिश के आसार बनेंगे। इस बीच गुरुवार काे अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। पीबीएम के बच्चा हॉस्पिटल में करोड़ों रुपए की लागत से तैयार आईसीयू की छत बुधवार रात बारिश नहीं झेल पाई। बेड पर भर्ती बच्चों के ऊपर छत से पानी गिरने लगा। आनन-फानन में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने बीमार बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्णय लिया।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26