स्वामी विवेकानंद की जयंती: दीपों से भारत का नक्शा बनाकर अखंडता का संदेश दिया - Khulasa Online स्वामी विवेकानंद की जयंती: दीपों से भारत का नक्शा बनाकर अखंडता का संदेश दिया - Khulasa Online

स्वामी विवेकानंद की जयंती: दीपों से भारत का नक्शा बनाकर अखंडता का संदेश दिया

बीकानेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् श्री कोलायत जी, की ओर से स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा भारत का नक्शा दीपों से बनाकर अखण्ड भारत बनाकर एकता व अखंडता का संदेश दिया । इस मौके पर शहीद स्मारक कोलायत पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर मार्ल्यार्पण कर 551 दीप प्रज्जवलित किए गए। नगर मंत्री आईराजसिंह भाटी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है। हमें स्वामीजी के जीवन से प्रेरणा लेकर व उनके बताए संदेशों की पालना करनी चाहिए। नगर कार्यकारणी सदस्य सुमेरसिंह इंदा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलती है। वहीं उन्होंने पूरे विश्व में हमारे देश का नाम रोशन किया था। उसी प्रकार युवाओं को मेहनत कर लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम में परिषद् के युवाओं भारत माता जय के नारे लगाए। वहीं नंद किशोर बडगुर्जर विद्यार्थी परिषद् के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विक्रम सिंह, भगवान सैन, रामकरण जी यूटबर, पिलिया, घेवर सिंह, मनोहर सिंह, नंदकिशोर सोनी व अभिजीत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

शंखनाद 2022 का शुभारम्भ

स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बीकानेर महानगर द्वारा युवा सप्ताह शंखनाद 2022 का शुभारम्भ वैटेनरी विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के समक्ष 159 दीप प्रज्जवलन कर किया गया। बीकानेर महानगर संगठन मंत्री पूनम शेखावत ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। महानगर सहमंत्री रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि 7 दिनों तक विभिन्न आयामों में कार्यक्रम चलेंगे इस दौरान, खुशबू मारु, पूनम मेड़तिया, चेतना नायक, गोपाल कृष्ण व्यास, मोहित जाजड़ा, मुकेश पूनिया, दिनेश बिश्नोई, सेवाराम तंवर , मेहुल शर्मा , नरेश, श्री राम बिश्नोई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर किया प्रतिमा का दुग्धाभिषेक वह संगोष्ठी का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में क्या प्रतिमा का दुग्धाभिषेक व संगोष्ठी का आयोजन महानगर मंत्री मोहित बापेऊ ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का पूरे मंत्रोचार के साथ विधिवत दुग्धाभिषेक व माल्यार्पण किया गया व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया व समाज में किए गए उनके द्वारा कार्यों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रांत सह संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा का प्रवास रहा कार्यक्रम में पूनम शेखावत विभाग संयोजक रविंद्र सिंह महानगर सह मंत्री मुकेश पूनिया गजानद ओझा रामनिवास बिश्नोई मोहित जाजड़ा सरवन कुमावत भव्य भाटी सरद सिंह परमेश्वर शर्मा अरविंद मदन कुकणा अजय इत्यादि उपस्थित रहे

 

विवेकानंद जयंती समारोह का हुआ आयोजन
बीकानेर. राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय द्वारा बुधवार को विवेकानंद जयंती समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो. ब्रह्माराम चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने युवाओं को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही।
समारोह के मुख्य अतिथि उप निरीक्षक राजस्थान पुलिस होशियार सिंह तथा पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य असद अली असद थे। सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा करियर निर्माण के लिए विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी।
पुस्तकालय विकास समिति के असद अली ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पुस्तकालय के पाठकगण बीका गुंजन, राहुल चौधरी, अशोक सिंह, योगेश हटीला, रजनीश मोदी, महेश पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने किया।

 

 

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26