बीकानेर में हुआ विवेकानंद का दुग्धाभिषेक,पढ़े पुरी खबर.... - Khulasa Online बीकानेर में हुआ विवेकानंद का दुग्धाभिषेक,पढ़े पुरी खबर.... - Khulasa Online

बीकानेर में हुआ विवेकानंद का दुग्धाभिषेक,पढ़े पुरी खबर….

बीकानेर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर द्वारा आज स्वामी विवेकानंद की जन्म जंयती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान वेटनरी विश्वविद्यालय में एबीवीपी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति पर दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण पुष्प अर्पित किए गए। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर नगर मंत्री गोपाल व्यास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार, दर्शन और अध्यापन भारत की महान सांस्कृतिक और पारंपरिक संपत्ति के दर्शन करवाती है। युवा देश के महत्वपूर्णं अंग हैं जो देश को आगे बढ़ाता है इसी वजह से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के द्वारा सबसे पहले युवाओं को चुना जाता है।

हेमंत सुथार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद एक महान इंसान थे जो हमेशा देश की ऐतिहासिक परंपरा को बनाने और नेतृत्व करने के लिये युवा शक्ति पर विश्वास करते थे और मानते थे कि विकसित होने के लिये देश के द्वारा कुछ उन्नति की जरुरत है। इस दौरान अशोक तावनियां छात्रसंघ अध्यक्ष संस्कृत कॉलेज,शुभम उपाध्याय,हिमांशु अग्रवाल,हेमन्त माहर,परमेश्वर शर्मा,हितेश वैष्णव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26