वेटरनरी विवि में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय निखिलपाल जीते - Khulasa Online वेटरनरी विवि में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय निखिलपाल जीते - Khulasa Online

वेटरनरी विवि में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय निखिलपाल जीते

बीकानेर। शहर की तमाम कॉलेजो में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बुधवार मतगणना शुरू हो गयी। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम कर रखे है। शहर की कई कॉलेजों में परिणाम आने शुरू हो गये। वही संभाग की सबसे बड़ी राजकीय डूंगर महाविद्यालय में दो बजे परिणाम आने की संभावना है। सबसे वहला परिणाम संस्कृत कॉलेज का परिणाम आया जिसमें अशोक कुमार ने रमेश ओझा को 61 वोटों से मात देकर अध्यक्ष बने। दूसरा परिणाम बेसिक कॉलेज में एबीवीपी के अध्यक्ष पर पर अनीरुद्व हर्ष 4 वोट से विजय घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर गोपाल भादाणी 49 वोटों से विजय हुए गोपाल भादाणी को 198 वोट मिले वहीं साहिबा को 149 वोट मिले। वहीं महिमा पंवार विजय घोषित हुई महिमा पंवार को 199 वोट मिले प्ररेणा को 147 वोट मिले इस तरह महिमा पंवार 52 वोटो से विजय। जैन कन्या कॉलेज में निर्दलीयों का पूरे बेल्ट ने बाजी मारी। जिसमें विशु जैन ने मोनिका वर्मा को 290 वोटों से हराया। वहीं बोथरा कॉलेज में जयश्री अध्यक्ष पर पर निर्वाचित हुई। रामपुरिया जैन कॉलेज में निर्दलीयों का पूरा पैनल जीता। प्रत्याशी हेंमत सुथार ने अध्यक्ष पद विजय घोषित हुए। वहीं बिन्नाणी कॉलेज में एनएसयूआई की प्रियंका पुरोहित ने मारी बाजी बाकी तीनों पदों पर एबीवीपी ने कब्जा किया जिसमें रेणू आचार्य महासचिव, यशस्वी व्यास उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव प्रियंका छंगाणी विजयी घोषित हुई। महारानी सुर्दशन कॉलेज में एनएसयूआई की साक्षी राजपुरोहित 69 वोटों से विययी,उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह 132 वोट, महासचिव ममता स्वामी 142 वोट वहीं संयुक्त सचिव सीमा स्वामी 98 वोटो से विजयी घोषित हुई। वेटरनरी विवि में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय निखिलपाल जीते 295 मतो से निखिल पाल ने जीत की दर्ज।
खाजूवाला
एनएसयूआई से हुई बागी प्रत्याशी ने मारी बाजी,निर्दलीय उम्मीदवार प्रियंका वर्मा हुई विजय प्रियंका ने 27 मतों से मदन को को दी मात, प्रियंका वर्मा को मिले 215 वोट,मदन लाल को मिले 188 वोट, विक्रम चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल रहा तैनात रहा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26