बीकानेर में कल चक्का जाम,पढ़े पूरी खबर - Khulasa Online बीकानेर में कल चक्का जाम,पढ़े पूरी खबर - Khulasa Online

बीकानेर में कल चक्का जाम,पढ़े पूरी खबर

बीकानेर। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम में आयुक्त का घेराव कर सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने पर रोष जताया। कांग्रेसी पार्षदों का आरोप लगाया कि एक ओर तो शहर में सफाई को लेकर रैंकिग की बात की जा रही है और दूसरी ओर नगर निगम भेदभाव से काम कर रहा है। शहर के अनेक वार्ड ऐसे है जहां गंदगी का आलम है। बार बार कहने पर भी न तो महापौर और न ही आयुक्त इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कांग्रेसी पार्षदों ने ऐलान किया कि बुधवार से सुबह पांच से नगर निगम भंडार में सफाई वाहनों का चक्का जाम होगा। कांग्रेस पार्षद निगम भंडार के आगे बैठ जाएंगे और एक भी सफाई वाहन को निकलने नहीं देंगे। निगम के पूर्व प्रतिपक्ष नेता जावेद पडिहार ने कहा कि महापौर सुशीला कंवर और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल केवल उद्घाटनों में व्यस्त है। शहर में सफाई व्यवस्था से इनका कोई लेना देना नहीं है। इस मौके पर अंजना खत्री,शिवशंकर बिस्सा,मनोज नायक,प्रफुल्ल हटीला,अब्दुल वाहिद सहित अनेक पार्षद प्रतिनिधी भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26