निगम बोर्ड बने हुए तीन,नुरा कुश्ती में डूबे है जिम्मेदार,देखे विडियो

निगम बोर्ड बने हुए तीन,नुरा कुश्ती में डूबे है जिम्मेदार,देखे विडियो

बीकानेर। शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था व ठप्प पड़े विकास कार्यों से नाराज कांग्रेसी पार्षदों ने निगम परिसर में धरना लगाकर विरोध जताया। कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि निगम में भाजपा का बोर्ड बने तीन महिने हो गये है। किन्तु इन तीन महिनों में शहर के मुख्य मार्गों सहित वार्डों में सफाई व्यवस्था लचर पड़ी है। हालात ये है कि निगम प्रशासन महापौर के दबाव में काम कर रहा है। महापौर व निगम प्रशासन नुरा कुश्ती में डूबे होने के कारण शहर के हालत बदहाल हो रखा है। कोई सुनने वाला नहीं है और आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

https://youtu.be/aGwLkeDg6Ww

 

 

पार्षद जावेद पडिहार ने कहा कि अगर निगम प्रशासन हमारी बात को नहीं सुनता है तो कांग्रेस आने वाले समय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। इस मौके पर आनंद सिंह सोढ़ा,शिवशंकर बिस्सा,प्रफुल्ल हटीला,वसीम फिरोज सहित अनेक पार्षद शामिल रहे।

https://youtu.be/IWQCty2_aJk

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |