महिला के तीन जनों ने मिलकर किया दुष्कर्म - Khulasa Online महिला के तीन जनों ने मिलकर किया दुष्कर्म - Khulasa Online

महिला के तीन जनों ने मिलकर किया दुष्कर्म

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ तीन जनों ने मिलकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने पर पुलिस तंंत्र विभाग हरकत में आ गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने तीन लोगों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है जिसमें मोमासर निवासरी रेंवतराम मेघवाल, मामराज मेघवाल व रामनिवास ने 5 फरवरी को रोही में ले जाकर एक एक ने बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद तीनों जनों ने पीडि़ता को एक कमरे में बंद कर दिया था। महिला ने तीनों के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज करवाया है कि तीनों आरोपियों ने महिला के मना करने पर उसको बुरी तरह से पीटा भी था। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। इसकी जांच सीओ धर्माराम गिल्ल कर रहे है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26