अपने वार्ड को प्लास्टिक मुक्त बनायेगा ये पार्षद - Khulasa Online अपने वार्ड को प्लास्टिक मुक्त बनायेगा ये पार्षद - Khulasa Online

अपने वार्ड को प्लास्टिक मुक्त बनायेगा ये पार्षद

बीकानेर। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से अपने वार्ड में यह अभियान सफल करने की परिकल्पना को साकार करते हुए वार्ड 56 के पार्षद ने अपने वार्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाने का निर्णय लिया। जिसकी कड़ी में रविवार से वार्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया जायेगा। पार्षद शिवशंकर बिस्सा ने बताया कि इसकी शुरूआत सियाराम जी गुफा से की जाएगी। बिस्सा ने बताया की प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडु व राजीव यूथ क््लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला इसका आगाज करेंगे।, उन्होने बताया कि अभियान के अन्तर्गत युवाओं की एक टीम घर घर जाकर आमजन को प्लास्टिक मुक्त अभियान का संदेश देने के साथ साथ प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26