सूर्य के तुला राशि में आने पर की पूजा करने की परंपरा, इससे दूर होती हैं बीमारियां और नहीं होती अन्न की कमी - Khulasa Online सूर्य के तुला राशि में आने पर की पूजा करने की परंपरा, इससे दूर होती हैं बीमारियां और नहीं होती अन्न की कमी - Khulasa Online

सूर्य के तुला राशि में आने पर की पूजा करने की परंपरा, इससे दूर होती हैं बीमारियां और नहीं होती अन्न की कमी

सूर्य के कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करने को तुला संक्रांति कहा जाता है। ये हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक अश्विन और कभी कार्तिक महीने में आती है। इस साल तुला संक्रांति 17 अक्टूबर को आ रही है। इस दिन से सूर्य 16 नवंबर तक तुला राशि में रहेगा। इस राशि परिवर्तन पर यानी संक्रांति पर्व पर सुबह जल्दी उठकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की जाती है।

क्या है तुला संक्रांति
पुरी के ज्योतिषाचार्य  बताते हैं कि सूर्य का तुला राशि में आना तुला संक्रांति कहलाता है। ये त्योहार हिंदू कैलेंडर के अश्विन या कार्तिक महीने में पड़ता है। कुछ राज्यों में इसका अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इनमें मुख्य ओडिशा और कर्नाटक है। यहां के किसान इस दिन को अपनी चावल की फसल के दाने के आने की खुशी के रूप में मनाते हैं। इन राज्यों में इस पर्व को बहुत अच्छे ढंग से मनाया जाता है। तुला संक्रांति का कर्नाटक और ओडिशा में खास महत्व है। इसे तुला संक्रमण भी कहा जाता है। इस दिन कावेरी के तट पर मेला लगता है, जहां स्नान और दान-पुण्‍य किया जाता है।

चढ़ाए जाते हैं ताजे धान

  1. तुला संक्रांति पर और सूर्य के तुला राशि में रहने वाले पूरे 1 महीने तक पवित्र नदियों और तालाबों में नहाना बहुत शुभ माना जाता है।
  2. तुला संक्रांति का वक्त जो होता है उस दौरान धान के पौधों में दाने आना शुरू हो जाते हैं। इसी खुशी में मां लक्ष्मी का आभार जताने के लिए ताजे धान चढ़ाए जाते हैं।
  3. कई इलाकों में गेहूं की बालियां चढ़ाई जाती हैं। मां लक्ष्मी से प्रार्थना की जाती है कि वो उनकी फसल को सूखा, बाढ़, कीट और बीमारियों से बचाकर रखें और हर साल उन्हें लहलहाती हुई ज्यादा फसल दें।
  4. इस दिन देवी लक्ष्मी की विशेष पूजन का भी विधान है। माना जाता है इस दिन परिवार सहित देवी लक्ष्मी का पूजन करने और उन्हें चावल चढ़ाने से भविष्य में कभी भी अन्न की कमी नहीं आती।

पूरे साल में होती है 12 संक्रांति
सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने को संक्रांति कहते हैं। संक्रांति एक सौर घटना है। हिन्दू कैलेंडर और ज्योतिष के मुताबिक पूरे साल में 12 संक्रान्तियां होती हैं। हर राशि में सूर्य के प्रवेश करने पर उस राशि का संक्रांति पर्व मनाया जाता है। हर संक्रांति का अलग महत्व होता है। शास्त्रों में संक्रांति की तिथि एवं समय को बहुत महत्व दिया गया है। संक्रांति पर पितृ तर्पण, दान, धर्म और स्नान आदि का काफी महत्व है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26