बीकानेर में फैली सनसनी, 6 महीने से पेड़ से लटक रहा शव मिला, हर कोई हैरान - Khulasa Online बीकानेर में फैली सनसनी, 6 महीने से पेड़ से लटक रहा शव मिला, हर कोई हैरान - Khulasa Online

बीकानेर में फैली सनसनी, 6 महीने से पेड़ से लटक रहा शव मिला, हर कोई हैरान

खुलासा न्यूज़, बीकानेर । (संजीव कुमार) पोकरण के रामदेवरा के एका गांव में पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में दहशत फ़ैल गई। रविवार को पोकरण के एका गांव में एक व्यक्ति का छह माह पुराना कंकाल मिलने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। हर कोई घटना को सुनकर थोड़ा डरा हुआ और थोड़ा हैरान था। हैरानी की बात ये रही कि व्यक्ति का शव करीब 6 माह से पेड़ पर लटक हुआ रहा जिससे वह कंकाल में बदल गया। घटना की जानकारी मिलने पर रामदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि करीब छह माह पुराना नर कंकाल एक पेड़ से लटका मिला है। उसके पास से बरामद परिचय पत्र व मोबाईल के आधार पर उसकी शिनाख्त डूंगरगढ़ क्षेत्र के मोमासर निवासी सांवरमल पुत्र भजनलाल के रूप में हुई है।

मृतक व्यक्ति के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज करवा रखी है। जानकारी मिलने पर रविवार को रामदेवरा पुलिस ने डूंगरगढ़ स्थित उसके परिजनों को सूचित किया। करीब छह माह पुराना नर कंकाल होने से उसकी शरीर की चमड़ी गल चुकी थी वह शरीर पर हड्डियां ही रह गई। आसपास सुनसान स्थान होने से इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी किसी को जानकारी नहीं लग सकी। रविवार को पुलिस ने पेड़ से लटके कंकाल को नीचे उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया। चौंकाने वाली बात यह रही कि वन विभाग की सरहद में इस प्रकार की घटना घटित होने के बाद भी वहां कार्यरत कर्मचारियों को इसकी भनक नहीं लगी। रविवार को वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा ही घटना की जानकारी पुलिस को देने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां का नजारा बहुत ही हृदय विदारक नजर आया।आसपास सुनसान स्थान होने से इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी किसी को जानकारी नहीं लग सकी।

 

रविवार को पुलिस ने पेड़ से लटके कंकाल को नीचे उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया। शख्स ने किस कारण यहां पर आकर सुसाइड किया या किसी और ने उसे यहां लाकर पेड़ से उसे लटका दिया इस संबंध में हकीकत क्या है ये अभी तक पता नहीं लगा है।मामला पता लगते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26