शहर के विकास की तकमीना तैयार, विकास पर होंगे इतना खर्च - Khulasa Online शहर के विकास की तकमीना तैयार, विकास पर होंगे इतना खर्च - Khulasa Online

शहर के विकास की तकमीना तैयार, विकास पर होंगे इतना खर्च

बीकानेर। नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2020- 21 का प्रस्तावित बजट मंगलवार को पेश किया गया। बजट चर्चा के दौरान पक्ष व विपक्ष दोनों पार्षदों के बीच जमकर हंगामा भी हुआ। इस दौरान कांग्रेसी पार्षदों को बजट की प्रतियां नहीं मिलने पर नाराज पार्षदों ने बजट की प्रतियां फाड़कर सदन में उछाल दी।
निगम महापौर सुशीला कंवर सुबह 11. 30 बजे साधारण सभा में 373 करोड 13 लाख 30 हजार रुपए का प्रस्तावित बजट पेश किया। यह बजट वित्तीय वर्ष 2019 – 20 के प्रस्तावित 282 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपए के बजट से करीब 91 करोड़ रुपए अधिक है। इस बजट में 167 करोड़ रुपए अनावर्तक व्यय का अनुमान रखा गया है। वहीं निगम कर्मचारियों के वेतन और भत्तों पर 109 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान रखा गया है। प्रस्तावित बजट में 59 करोड रुपए करो से आय, 10 करोड रुपए भूमि विक्रय से आय तथा 7. 5 करोड़ रुपए नियमों-अधिनियमों से आय का अनुमान रखा गया है। वहीं महापौर बजट अभिभाषण में प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यो के लिए समान राशि आंवटन की घोषणा की गई।
कल्ला ने लगाई पार्षदों की क्लास
हंगामें के दौरान अचानक सदन में बैठे ऊर्जा मंत्र उठे और पक्ष और विपक्ष के पार्षदों को निसीयत देने लगे उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए बनाये गय बजट पर सदर में बैठे सभी पार्षदों को खुलकर चर्चा करनी चाहिए एक एक पार्षद अपनी बात रखे और मेयर द्वारा प्रस्तुत बजट को सुनकर सवाल- जवाब करने चाहिए। उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही का उदाहरण देते हुए पार्षदों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
बजट के बाद मीडिया से बातचीत में महापौर ने कहा कि ये बजट शहर के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। पार्षदों की हर बात को सुना गया है और उनकी समस्याओं को दूर किया जायेगा। रही बात हंगामें की तो ये तो उनका स्वयं का मत का वो क्या सोचते है। मंत्री जी ने जिस तरह से सदन में अनुशासन की बात कही और अपने अनुभव को साझा किया वो बहुत ही अच्छा रहा। हम उनके अनुभव का पूरा लाभ लेंगे। शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगे सभी एक साथ मिलकर कार्य करेंगे।
लाल बस्ते में लेकर पहुंच बजट के दस्तावेज
नगर निगम महापौर पहली बार लाल बस्ते में प्रस्तावित बजट के दस्तावेज लेकर निगम पहुंची। लाल रंग के मखमल से बने बस्ते में प्रस्तावित बजट सहित बजट अभिभाषण के दस्तावेज रख कर बस्ते को मोली के रंग के धागे से लपेटकर बांधा गया था। इस बस्ते को महापौर साधारण सभा में लेकर पहुंची व बजट पेश किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26