घर में मिला महिला का अद्र्धजला शव, पति फरार - Khulasa Online घर में मिला महिला का अद्र्धजला शव, पति फरार - Khulasa Online

घर में मिला महिला का अद्र्धजला शव, पति फरार

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात को शिवबाड़ी स्थित एक मकान में महिला का अद्र्धजला शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर जेएनवीसी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है।सीओ सदर पवन कुमार भदौरिया ने बताया कि शिवबाड़ी की वाल्मीकि बस्ती में मंगल उर्फ कालू (30) ने रीना नाम की महिला से लव मैरिज की थी। यह दोनों यहां किराए के मकान में रहते थे महिला विकलांग है। बुधवार रात को महिला का मकान के कमरे में अद्र्धजला शव मिला। महिला की पहचान रीना के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कराई लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
परिजनों को दी सूचना
सीओ सदर भदौरिया ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को सूचित किया गया। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26