अवैध निर्माण को लेकर निगम बेबस,कतरा रहा है कार्यवाही से - Khulasa Online अवैध निर्माण को लेकर निगम बेबस,कतरा रहा है कार्यवाही से - Khulasa Online

अवैध निर्माण को लेकर निगम बेबस,कतरा रहा है कार्यवाही से

बीकानेर। एक ओर तो नगर निगम प्रशासन अवैध निर्माण को लेकर बड़े बड़े दावे कर रहा है कि अवैध निर्माण करने वालों बक्शा नहीं जाएगा। किन्तु अवैध निर्माणकर्ताओं के सामने अब निगम बेबस नजर आ रहा है। हालात ये है कि समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। धड़ल्ले से अवैध निर्माणकर्ता नियमों को धता बताकर जोर शोर से निर्माण कार्य करवा रहे है। जिन पर कार्यवाही तो दूर अधिकारी व जिम्मेदार ये कहते हुए नजर आ रहे है कि शिकातय मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। मंजर ये है कि नगर निगम में अनेक शिकायतें फाइलों में भोलाराम का जीव बनी हुई है। हालात यह है कि लगातार हो रहे अवैध निर्माणों की शिकायतों बावजूद शहर में करीब एक दर्जन बहुमंजिला भवनों का नियम विरूद्ध अवैध निर्माण चल रहा है। ताजा मामला वैध मघाराम कॉलोनी की कोठारी अस्पताल रोड का है,जहां शुभम नर्सिग होम के पास अवैध रूप से निर्माणधीन बहुमंजिला इमारत को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत के बावजूद भी नगर निगम प्रशासन की ओर से निरोधात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन की शह पर इस बहुमंजिला इमारत के मालिक ने पंाबदी के बावजूद तीस फीट गहरा अंडरग्राउण्ड बनाकर उसके ऊपर अवैध रूप से बहुमंजिला इमारत का निर्माण करवा लिया। रिहायशी जमीन को बिना रूपातंरण कराये बनाई जा रही इस व्यवसायिक बिल्ंिडग़ में सैटबेक की अनदेखी, पार्किंग स्पेस नहीं छोडऩे सहित भवन निर्माण के कई मापदंडों को अनदेखा कर बनाया जा रहा था। इसके अलावा केईएम रोड क्षेत्र की बीकानेर बार वाली गली में श्री अग्रवाल नमकीन भंडार के मालिक ने रिहायशी मकानों के बीच बना रखे अपने अवैध कारखाने के ऊपर दो मंजिला भवन का निर्माण नियम विरूद्ध करवा लिया,इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन को शिकायत भी दर्ज कराई,लेकिन नाकाम बनी नगर निगम प्रशासन की टीम ने कोई कार्यवाही नहीं की।

इन दोनों ही अवैध निर्माणों को लेकर नगर निगम की इजाजत तामीर शाखा से जानकारी चाही गई तो पता चला कि दोनों ही निर्माणों के लिये फिलहाल कोई अनुमति नहीं ली गई है,तथा जल्द ही सर्वे कर दोनों जगहों पर कार्यवाही कर अवैध निर्माण रूकवाया जायेगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26